महत्वपूर्ण विटामिन: प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए 10 वन-लाइनर्स
1. विटामिन की खोज किस वैज्ञानिक ने की थी?
उत्तर: कैसिमिर फंक (1912)
2. जल में घुलनशील विटामिन कौन से हैं?
उत्तर: विटामिन B एवं C
3. वसा (Fat) में घुलनशील विटामिन कौन से हैं?
उत्तर: विटामिन A, D, E और K
4. किस विटामिन की कमी से ‘रतौंधी’ (Night Blindness) होती है?
उत्तर: विटामिन A
5. ‘एस्कॉर्बिक एसिड’ किस विटामिन का रासायनिक नाम है?
उत्तर: विटामिन C
6. हड्डियों की मजबूती के लिए कौन सा विटामिन अनिवार्य है?
उत्तर: विटामिन D
7. रक्त का थक्का बनाने में कौन सा विटामिन सहायक है?
उत्तर: विटामिन K
8. ‘बेरी-बेरी’ रोग किस विटामिन की कमी से होता है?
उत्तर: विटामिन B1 (थायमिन)
9. सौंदर्य विटामिन (Beauty Vitamin) किसे कहा जाता है?
उत्तर: विटामिन E
10. मछलियों के यकृत तेल में कौन सा विटामिन प्रचुर मात्रा में होता है?
उत्तर: विटामिन A और D
