📘 भौतिकी अध्याय 1 : गति एवं गति के नियम (Physics MCQs)
लेखक: Monu Sir
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए Chapter 1 – Motion & Laws of Motion से 50 महत्वपूर्ण MCQs यहाँ दिए जा रहे हैं। यह SSC, Railway, NDA, UPSC, Defence एवं State Exams में बार-बार पूछे जाते हैं।
🔹 MCQs Part-1 (Q1 – Q50)
Q1. जड़त्व का नियम किसके द्वारा प्रतिपादित किया गया था?
A) न्यूटन
B) गैलीलियो
C) आइंस्टीन
D) पास्कल
✅ उत्तर: B) गैलीलियो
गैलीलियो ने सबसे पहले जड़त्व की अवधारणा दी थी, बाद में न्यूटन ने इसे अपने प्रथम नियम में सम्मिलित किया।
Q2. न्यूटन के प्रथम नियम को और किस नाम से जाना जाता है?
A) जड़त्व का नियम
B) क्रिया-प्रतिक्रिया का नियम
C) त्वरण का नियम
D) ऊर्जा संरक्षण का नियम
✅ उत्तर: A) जड़त्व का नियम
Q3. बल (Force) का मात्रक क्या है?
A) जूल
B) न्यूटन
C) वाट
D) पास्कल
✅ उत्तर: B) न्यूटन
Q4. यदि किसी वस्तु पर कोई बाहरी बल न लगे तो वह-
A) हमेशा विराम में रहेगी
B) हमेशा गतिशील रहेगी
C) अपनी वर्तमान अवस्था में बनी रहेगी
D) नष्ट हो जाएगी
✅ उत्तर: C) अपनी वर्तमान अवस्था में बनी रहेगी
Q5. F = ma किस नियम का गणितीय रूप है?
A) न्यूटन का प्रथम नियम
B) न्यूटन का द्वितीय नियम
C) न्यूटन का तृतीय नियम
D) संवेग संरक्षण सिद्धांत
✅ उत्तर: B) न्यूटन का द्वितीय नियम